Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में गंगा नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर चौकी अंतर्गत मुंगारी सल्दी का पूरा निवासी 16 वर्षीय राजन यादव व उसका छोटा भाई अभिषेक यादव अपने रिश्तेदार सनी यादव के साथ मंगलवार की सुबह 9:30 बजे मनैया गांव में गंगा नदी में नहाने के लिए गए थे। जहां तीनों किशोर नदी में डूबने लगे।
उनके ही घर के पंकज बचाने के लिए कूदा तो वह भी पानी में डूबने लगे किसी तरह वह बाहर निकल कर आए मौके पर मौजूद निषाद ने सनी को बचा लिया। वही दोनों राजन और अभिषेक डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के सब को बाहर निकलवा कर करछना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad