Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

अभिकर्ता संघ का हुआ गठन, अशोक मिश्रा अध्यक्ष व शिवशंकर बने उपाध्यक्ष

SV News

भारतीय जीवन बीमा निगम मे संघ का हुआ गठन

मेजारोड, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा मेजारोड मे लियाफी के तत्वावधान मे अभिकर्ताओं के संघ का गठन किया गया। जिसमे संघ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित कुल एक दर्जन अभिकर्ताओं को पदाधिकारी की कमान सौंपी गई। उक्त पद संघ के अभिकर्ताओं की सर्वसम्मति से चुना गया है। सभी ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।
बता दें कि मंगलवार को भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा मेजारोड मे लियाफी के तत्वावधान मे अभिकर्ताओं की बैठक रखी गई। बैठक में अभिकर्ता संघ का गठन हुआ। सभी अभिकर्ताओं की सर्वसम्मति से वरिष्ठ अभिकर्ता अशोक मिश्रा को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई और शिवशंकर यादव को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली। इसी क्रम में विक्रमादित्य यादव को महामंत्री, शिवदास गुप्ता को संरक्षक, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा को कोषाध्यक्ष, अरविंद कुमार को संगठन मंत्री, जयपाल को उपाध्यक्ष, वंशमणि मिश्रा को उपाध्यक्ष, रामआसरे निषाद को उपाध्यक्ष, शिवबाबू पटेल को उपाध्यक्ष, हरिलाल निषाद को मंत्री, वीरेंद्र कुमार यादव, पुष्पराज सिंह व कृपाशंकर यादव को कोआर्डिनेटर की कमान सौंपी गई। संघ के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। संघ का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर अशोक मिश्रा ने कहा कि संगठन से शक्ति और समृद्धि दोनों प्राप्त होती है। संगठन अभिकर्ताओं के समस्याओं व सेवाओं के लिए निदान हेतु संकल्पित है। श्री मिश्रा ने आगे सभी अभिकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। संघ के गठन के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सभी पदाधिकारियों ने एक दुसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। इस मौके पर भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ अभिकर्ता अश्वनी मिश्रा, रत्नेश तिवारी, राजेश शुक्ला, प्रदीप कुमार तिवारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad