Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

यूपी बैंक इम्प्लाइज बिल्डिंग में सेक्स रैकेट पकड़ाया, छतों से कूदे युवक

sv news

यूपी बैंक इम्प्लाइज बिल्डिंग में जिस्मफरोशी का धंधा, एक युवक का पैर टूटा

प्रयागराज। नगर में एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जिस्मफरोशी का यह धंधा शहर के सबसे पॉश इलाके सिविल लाइंस में यूपी बैंक इम्प्लाइज वेलफेयर ट्रेस्ट और और यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन की बिल्डिंग में चल रहा था।

सोमवार शाम अचानक छापे का शोर मचा तो हंगामा मच गया। बिल्डिंग में मौजूद युवक और लड़कियां भागने लगीं। कुछ युवक डर की वजह से छत पर पहुंच गए और बगल की छतों पर कूदने लगे। एक युवक पूर्व जस्टिस की छत पर कूदते समय गिर गया। उसका पैर टूट गया। अन्य युवक भी इधर उधर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। कई लड़कियां बिल्डिंग के अन्य हिस्सों में छिप गईं।

यूपी बैंक एम्प्लाइज ट्रस्ट की बिल्डिंग है। जिसका केयरटेकर अपना परिवार साथ लेकर ऊपर रहता है। सोमवार शाम को नीचे ट्रस्ट के ऑफिस में मीटिंग हो रही थी। आस पास के लोगों ने बताया- इसी दौरान किसी ने पुलिस आने की अफवाह उड़ाई तभी ऊपर मौजूद लड़के और लड़कियां भागने लगे।

एक लड़के का पैर टूटा

इसी दौरान बगल की छत से कूदकर सब भागे तभी शोर-गुल सुन आस-पास के घर के लोगों ने देखा छत पर एक लड़का जिसका पैर टूट गया है। वहीं पर पड़ा है। इस दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तब मौके पर पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लेकर गई, जबकि लड़कियां मौके पर भाग गई और साथ के अन्य युवक भाग गए।

लड़के और लड़कियां हमारी छतों पर कूद पड़े

बिल्डिंग के पीछे रहने वाले संदीप ग्वालिया ने बताया- बैंक उधर पुलिस आने की अफवाह सुन वो लड़के और लड़कियां हमारी छतों पर कूद पड़े। बगल के पड़ोसी वकील साहब ने हमें फोन किया कि हमारी छत पर कोई लड़का कूदकर मर गया गया है। मैं भाग कर आया तो देखा 7-8 लड़के मौके पर थे। लड़कियां भाग गई। पुलिस की मिली भगत रहती है। तभी एक बार पुलिस उस घर में देखने तक नहीं गई। इसके पहले में भी पकड़ हुई थी, लेकिन पुलिस ले देकर छोड़ देती हैं।

बिल्डिंग के बगल में रहने वाले अभिषेक मिश्र ने बताया- मैं आज कोर्ट से वापस आया तो नीचे अपने क्लर्क के साथ ऑफिस में बैठा था, तभी ऊपर कुछ बड़ी तेज आवाज आई, मेरा क्लर्क ऊपर गया तो देखा को एक युवक पड़ा था जिसकी टांग टूट गई थी।

पकड़ा गया व्यक्ति आर्मी की ड्रेस में था

पकड़ा गया व्यक्ति आर्मी की ड्रेस में था। उसने बताया- पहली बार आया हूं। थोड़ा सा एंजॉय करने आया था। सिविल लाइन इंस्पेक्टर रामआसरे यादव ने बताया- 112 नंबर पर सूचना मिलने के बाद मौके पर हमारी टीम ने 4 लोग को हिरासत में लिया है। जांच चल रही है, जैसा होगा कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad