Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

यमुनापार में शादी समारोह में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

sv news

करछना, प्रयागराज। यमुनापार में एक शादी समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है। इस घटना में पूर्व प्रधान और किसान यूनियन के सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। घटना के विरोध में किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन भी किया।

इरादतगंज, प्रयागराज निवासी सुशील यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने संबंधी की शादी में ओम वाटिका गेस्ट हाउस, राजापुर कर्मा रोड गए थे। वहां उनके गांव के पूर्व प्रधान तेजबली यादव और पूर्व प्रधान दलवा बारी प्रवीण यादव ने अपने 10-15 साथियों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने सुशील यादव और उनके साथियों के साथ मारपीट की, जिससे कई लोगों को चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने सुशील यादव की सोने की चेन और अंगूठी भी छीन ली और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

वहीं, इरादतगंज, घूरपुर निवासी पूर्व प्रधान तेजबली यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि वह ओम वाटिका, राजापुर में निमंत्रण पर गए थे। वहां पहले से घात लगाए बैठे शुभम सिंह, प्रभाकांत यादव, सुशील यादव, उमाकांत यादव और 4-5 अज्ञात लोगों ने उन्हें मारा-पीटा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तेजबली यादव का आरोप है कि उनकी गले की चेन भी लूट ली गई।

जब तेजबली यादव भागकर घूरपुर थाने पहुंचे, तो इन लोगों ने असलहों से लैस होकर थाने के गेट के सामने भी मारपीट की। मौके पर जितेंद्र सिंह उर्फ जीत के पास सिंगल नाल बंदूक पकड़ी गई थी। तेजबली यादव ने बताया कि उन्हें आंख, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उनके अनुसार, ओम वाटिका और थाना परिसर के सीसीटीवी कैमरों में घटना रिकॉर्ड हुई है।

थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद दिन में प्रधान पक्ष के अधिवक्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे, जबकि शाम होते ही किसान यूनियन के पदाधिकारी धरने पर बैठ गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad