मांडा, प्रयागराज (अनिल यादव)। मांडा रोड स्थित न्यू ऊंचडीह स्टेशन पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन डीएफसीसी (DFCCIL) के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में एपीएम दीपक कुमार यादव, एग्जीक्यूटिव प्रभात रंजन, जेई विश्वजीत, सुब्रत, नायक सचिन, रजत, अनिल यादव, दीना नाथ, रमाकांत, ओमप्रकाश, राधे श्याम, पवन, कृष्ण अवतार, प्रेमशंकर सहित इलेक्ट्रिकल विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।
पूजा के दौरान सभी ने भगवान विश्वकर्मा से रेलवे के सुरक्षित संचालन और सभी कर्मचारियों की कुशलता की प्रार्थना की। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में विधिवत हवन-पूजन किया गया और प्रसाद वितरण किया गया।
इलेक्ट्रिकल टीम ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन और निर्माण का देवता माना जाता है। उनकी कृपा से ही मशीनरी और तकनीकी कार्य सुचारू रूप से चलते हैं। डीएफसीसी के इस नए स्टेशन पर पूजा का विशेष महत्व रहा।
