Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: स्मैक, गांजा और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, पार्षदों ने पुलिस कमिश्नर को दिया धन्यवाद

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के नैनी क्षेत्र में स्मैक, गांजा और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की ओर से लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्थानीय पार्षदों और उनके प्रतिनिधियों ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया का धन्यवाद ज्ञापित किया। पार्षदों ने कहा कि पुलिस कमिश्नर के कार्यकाल में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिस तरह अभियान चलाया जा रहा है, वह सराहनीय है। इससे नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में कार्रवाई का भय पैदा हुआ है।

स्थानीय पार्षदों का कहना है कि नैनी क्षेत्र में लंबे समय से स्मैक, गांजा और अवैध शराब के कारोबार की शिकायतें सामने आती रही हैं। अब पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर लगातार कार्रवाई होने से इस कारोबार पर अंकुश लगाने की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसलिए कार्रवाई को और व्यापक किए जाने की जरूरत है।
पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि पवन यादव सोनू, रणविजय सिंह, दीपचंद मुन्ना, प्रेम शंकर, राकेश जायसवाल, मंचो सिंह, आलोक कुमार, बबलू सिंह रघुवंशी, नरसिंह तथा मयंक यादव समेत अन्य लोगों ने पुलिस कमिश्नर का आभार जताया।

पार्षदों ने कहा कि केवल कुछ स्थानों पर कार्रवाई करने से नशे के कारोबार पर पूरी तरह रोक नहीं लगेगी। इसके लिए नैनी क्षेत्र में लगातार और व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से गांजा, अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पार्षदों ने स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की। उनका आरोप है कि पूर्व में स्थानीय स्तर पर नशे के कारोबार के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad