Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

भाजपा प्रवक्ता के साथ बदसलूकी, अफसरों ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड



लखनऊ (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी और उनके परिवार के साथ पुलिस द्वारा बदलसलूकी का मामला सामने आया है। भाजपा प्रवक्ता ने डीजीपी को भेजी लिखित शिकायत में यूपी पुलिस के यातायात सब इंस्पेक्टर पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। मामला बढ़ने पर उपनिरीक्षक (यातायात) को भाजपा प्रवक्ता और उनके परिवार के साथ कथित तौर पर अभद्रता करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घटना शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है जब त्रिपाठी अपने परिवार के साथ श्रीनगर से लौटे और घर जा रहे थे। तभी कृष्णा नगर इलाके में उप निरीक्षक (यातायात) आशुतोष त्रिपाठी ने उनके वाहन को रोका और उनसे तथा उनके परिवार के सदस्यों से कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया।
त्रिपाठी ने पुलिस को दी गई अपनी लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि उनके वाहन के सभी कागजात पूरे थे, इसके बावजूद अधिकारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यातायात पुलिस की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि उप निरीक्षक त्रिपाठी के खिलाफ आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है और विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। कुछ मीडियाकर्मियों ने सोशल मीडिया पर इस मामले को प्रमुखता से उठाया जिसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद राधामोहन दास अग्रवाल ने भी राज्य पुलिस से मामले का संज्ञान लेने को कहा।
भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि वह अपने परिवार के साथ श्रीनगर से लौट रहे थे। एयरपोर्ट से घर आते समय जैसे ही वह शहीद पथ की ओर बढ़े तो यहां जांच कर रहे यातायात के सब इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी ने उनकी गाड़ी रोक दी और तलाशी लेनी शुरू कर दी। राकेश त्रिपाठी ने अपनी शिकायत में कहा है कि मेरे और परिवार के साथ सब इंस्पेक्टर ने बदसलूकी की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad