Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मेरे खून का एक-एक बूंद राजा भैया के लिए, उनके एक ईशारे पर सब कुछ कुर्बान : एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह

SV News

प्रतापगढ़ (राजेश सिंह)। कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की ओर से दिल्ली में दर्ज कराए गए मुकदमे की चिंता से दूर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने राजा भैया को सगे भाई से बढ़कर बता रहे हैं। उनका कहना है कि उनके एक इशारे पर संपत्ति क्या, वह अपने शरीर में बहने वाले खून के एक-एक बूंद को दे सकते हैं। वह कहें तो एक ही झटके में सबकुछ छोड़ दूंगा।
दिल्ली के ईओडब्ल्यू में दर्ज कराए गए धोखाधड़ी के मुकदमे के सिलसिले में अमेठी के जामो में अपने राजभवन में मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने कहा कि वह जो कुछ भी हैं, वह राजा भैया की देन है। भगवान के बाद वह राजा भैया को ही सबकुछ मानते हैं। इसके अलावा वह किसी को कुछ नहीं समझते। जो मुकदमा दर्ज हुआ है। उसका नतीजा सामने आ जाएगा। जिस कंपनी का जिक्र किया गया है। उस कंपनी में वह भी शामिल थे। पांच साल पहले सब ठीक था। कुछ साल पहले अचानक कहां से गड़बड़ी होने लगी। यह तो समझ से परे हैं। वैसे मुकदमे में कोई दम नहीं है।
अक्षय प्रताप उर्फ गोपाल ने कहा कि भले ही वे एक मां की संतान नहीं हैं, लेकिन राजा भैया उनके लिए सगे भाई से भी बढ़कर हैं। आज जो भी कुछ है। वह उनकी बदौलत है। जिस पर उनका पूरा हक है। संपत्ति का कोई विवाद ही नहीं है। राजा भइया के एक इशारे पर वह सबकुछ न्योछावर करने को तैयार हैं। जिंदगी में ऐसे व्यक्तित्व की सिर पर छाया कम ही लोगों को नसीब होती है। राजा भैया के सिपाही के रूप में वह कार्य करते रहेंगे। वहीं राजा भइया ने पहले ही बोल दिया है कि वह एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के साथ खड़े हैं। ऐसे मामले हर घर की कहानी की तरह हैं। मंगलवार को एमएलसी का बयान सामने आने के बाद सियासी विरोधियों की सक्रियता कम होती नजर आई।

वह बड़ी हैं, लड़ सकती हैं, मैं छोटा हूं, भाभी से कैसे लड़ सकता हूं...

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के आरोपों और दर्ज कराए गए मुकदमे के बारे में अक्षय प्रताप सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सधा बयान दिया। एमएलसी अक्षय ने कहा कि वह वह बड़ी हैं, हमसे लड़ सकती हैं, मैं छोटा हूं, भाभी से कैसे लड़ सकता हूं...।

दो कंपनियों की हिस्सेदार हैं राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह बस्ती राजघराने से हैं। वह दो कंपनियों में हिस्सेदार हैं और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी हैं। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के अति करीबियों में शुमार एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी के खिलाफ राजा भइया की पत्नी भानवी सिंह ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद भी राजा भइया व एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के याराने पर कोई आंच नहीं आई। दोनों एक दूसरे के साथ खड़े हैं।
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में राजा भैया ने नामांकन के दौरान हलफनामा देकर बताया था कि उनकी पत्नी भानवी सिंह की सारंग इंटरप्राइजेज कंपनी में 20 फीसदी की हिस्सेदारे हैं। शेयर के आधार पर हिस्सेदारी की कीमत करीब 23 लाख 68 हजार है। श्री दा प्रॉपर्टीज कंपनी में भी भानवी सिंह 22.50 प्रतिशत की शेयरधारक है। हिस्सेदारी के आधार पर शेयर का मूल्य 12 लाख 60 हजार है। कंपनियों में हिस्सेदारी के अलावा राजा भैया की पत्नी के पास 2 करोड़ 21 लाख 40 हजार का सोना और 6 लाख 47 हजार 850 रुपये की चांदी भी है। उनके पास कुल चल अचल संपत्ति 3,13,85,302 रुपये की है। जबकि राजा भैया के पास उस समय कुल 9,17,54,448 रुपये की कुल संपत्ति है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad