Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

नवोदय के बच्चों ने लाइव कास्ट देखा चंद्रयान - 3 का सफल प्रक्षेपण

 


मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

 भारत की विश्व स्तरीय वैज्ञानिक उपलब्धि चंद्रयान -3 की सफल प्रक्षेपण का सीधा प्रसारण नवोदय विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को दिखाई गई। चंद्रयान की सफलता पर सभी छात्र और छात्राएं बहुत प्रसन्न हुए और उनमें वैज्ञानिक उपलब्धियां और वैज्ञानिक चेतना का सर्वोत्तम विकास इस चंद्रयान के माध्यम से होगा। ऐसा माननीय प्रधानमंत्री का भी मानना है।  इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य  और शिक्षाविद श्रीमती सुधा सेठी ने छात्रों को अपने स्टाफ और समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दिया।उन्होंने कहा कि इसरो के चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (साउथ पोल) पर लैंडिंग करके इतिहास रच दिया है। 

Svnews

बता दें कि बुधवार शाम छह बजकर चार मिनट पर भारत का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतरा। भारत दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर लैंडिंग की हो। इसके अलावा, चांद पर उतरने वाला भारत  चौथा देश बन गया है। कार्यक्रम के सफल संचालन में उप प्राचार्य डॉक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा, वसरिष्टम शिक्षक डॉक्टर डीके मिश्रा, डॉ अरविंद चौधरी, अरविंद जायसवाल, अभिषेक श्रीवास्तव, सुनील पाल,कामिनी सिन्हा,श्रीमती शिल्पी रानी,श्रीमती बिंदु यादव, श्रीमती सीमा राय, अरविंद तिवारी, हरिश्चंद्र यादव, जे एस  विश्वकर्मा , विवेकानंद मौर्य आदि ने सहयोग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad