Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: पर्स की दुकान में लगी भीषण आग, फायरकर्मियों ने घंटों मशक्कत कर बुझाया

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर स्थित कोतवाली थाना अंतर्गत म्युनिसिपल मार्केट के बरामदे में भीषण आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

SV News

मिली जानकारी के अनुसार शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के चौक में एक पर्स की दुकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर फायरकर्मी मौके पर पहुंच गए। फायरबिग्रेड की दो गाड़ियों की मदद से घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया।

SV News

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ आर के पाण्डेय ने बताया कि पौने नौ बजे सूचना मिली कि चौक बरामदे में दुकान में आग लग गई है। तत्काल फायर टेंडर लेकर फायर टीम और पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंची। वहां देखा गया की भूतल पर बने मोहम्मद यामीन की पर्स की दुकान में आग लगी थी। फायरबिग्रेड की दो गाड़ियों की मदद से घंटों मशक्कत कर आग को काबू कर लिया गया, और अगल बगल काफी दुकानों को बचाया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad