Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : पुलिस की कस्टडी से भागा बमबाज, गिरफ्तार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में पुलिस की कस्टडी से एक बमबाज भाग गया। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कीडगंज पुलिस की कस्टडी से एक शातिर अपराधी भाग निकला। जेल परिसर के अंदर हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। कीडगंज और नैनी पुलिस ने नाकेबंदी की और देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कीडगंज पुलिस ने 17 मार्च को करबला निवासी अभिषेक विश्वकर्मा और राजरूपपुर निवासी संदीप मंगता को चार देसी बम के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों पहले भी सिविल लाइन्स थाने से जेल जा चुके हैं। इन पर आरोप था कि यात्रियों को विक्रम में बैठाने के बहाने उनका सामान लूट लेते थे। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया और उन्हें विक्रम से लेकर नैनी जेल दाखिल करने जा रही थी। कीडगंज थाने से दीवान विक्रमाराम और सिपाही विजय की ड्यूटी लगी थी। बताया जा रहा है कि नैनी जेल गेट परिसर के अंदर पहला बैरियर पार करने के बाद जेल गेट के पास गाड़ी पहुंचने वाली थी कि अचानक से अभिषेक विश्वकर्मा सिपाही का हाथ छुड़ाकर कूद गया और भाग निकला। उसकी इस हरकत से वहां हड़कंप मच गया। नैनी पुलिस को सूचना दे दी गई। चारों तरफ से नाकाबंदी की गई। पुलिस को लगा कि जेल परिसर के अंदर ही वह कहीं छुपा होगा। इधर, पुलिस की एक टीम अभिषेक के घर भी पहुंच गई और उसके परिजनों को उठा लाई लेकिन वह घर नहीं पहुंचा था। देर रात पुलिस ने नैनी इलाके में अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दीवान विक्रमाराम ने अभिषेक के खिलाफ नैनी थाने में पुलिस हिरासत से भागने का एक और मुकदमा दर्ज कराया। 18 मार्च को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad