Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

वाइएमसीए: 12 शिक्षक बुखार से पीड़ित, डेंगू की पुष्टि नहीं, आज छुट्टी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में डेंगू के साथ बुखार का प्रकोप नहीं रुक रहा है। अब यह स्‍कूलों तक फैलने लगा है। शहर के सिविल लाइंस स्थित वाईएमसीए स्‍कूल में करीब 12 शिक्षक बुखार से पीड़ित हो गए हैं। हालांकि उनकी डेंगू रिपोर्ट पाजिटिव नहीं आई है। हालांकि एक साथ इतने टीचर बुखार से पीडि़त होने से स्‍कूल प्रशासन भी सकते में है। शहर के सिविल लाइंस स्थित वाईएमसीए स्‍कूल तक बुखार पहुंच गया है। यहां के 12 शिक्षक बुखार से पीडि़त हैं। डेंगू की आशंका होने के कारण उन्‍होंने टेस्‍ट कराया। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट पाजिटिव नहीं आई, यानी डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। इस स्‍कूल के बच्चों की उपस्थिति भी इन दिनों कम है। इसे देखते हुए स्‍कूल प्रशासन ने आज बुधवार को अर्थात एक दिन का अवकाश घोषित किया है। 
जिले में इन दिनों डेंगू के मच्‍छर सक्रिय हैं। ऐसा माना जा रहा था कि दीपावली के पटाखों के धुएं और हल्‍की ठंड की शुरूआत होने के कारण डेंगू मच्‍छर निष्क्रिय हो जाएंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। दीपावली बाद भी डेंगू के लगातार मरीज मिल रहे हैं। डेंगू के साथ ही बुखार का प्रकोप भी तेजी से फैला है। इससे मौत आए दिन हो रही है। इसे देखते हुए लोगों में दहशत का माहौल है।
डेंगू और वायरल बुखार से हो रही मौतों और अस्पतालों में स्थितियां विकट होने पर अब जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश फूटने लगा है। अल्लापुर के नेता चौराहा निवासी महिला घाघरा पटेल समेत कई अन्य लोगों की हुई मौत मामले में पार्षदों और पूर्व पार्षदों ने डीएम संजय कुमार खत्री तथा कमिश्नर विजय विश्वास पंत से बात की। मृतकों के स्वजन को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह, पार्षद आनंद घिल्डियाल कमलेश सिंह, अशोक सिंह, रंजन कुमार आदि शामिल रहे। 
मलेरिया विभाग ने बताया कि अब तक 901 लोगों को डेंगू हाे चुका है। वर्तमान में डेंगू पीड़ित केवल 23 लोग ही अस्पताल में भर्ती हैं।
फाफामऊ के प्रसिद्ध का पूरा, मातादीन का पूरा और शांतिपुरम कालोनी में 20 लोगों को डेंगू हुआ। इनका इलाज प्राइवेट अस्पतालों में हो रहा है। बेड की कमी के चलते डेंगू पीड़ित मरीजों का इलाज स्ट्रेचर और फर्श पर लिटाकर भी हो रहा है। स्वजन कहते हैं कि किसी तरह से उनके मरीज का इलाज हो जाए यही काफी है। 
फाफामऊ में कीटनाशक और एंटीलार्वा का छिड़काव न होने से आक्रोश पनप रहा है। मलाकहरहर, शिवपुर, महरूडीह, गद्दोपुर, मोरहूं समेत कई अन्य गांव में डेंगू का प्रकोप है। मलाकहरहर की ग्राम प्रधान के पति हरिशंकर उपाध्याय ने बताया कि दवा छिड़काव के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई। सोरांव सीएचसी प्रभारी विजय पाठक का कहना है कि जहां भी डेंगू के मरीजों की सूचना मिलती है वहां छिड़काव कराया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad