Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: सड़क पर आग का गोला बनी कार, मचा हड़कंप

SV News

सूचना पर फायरकर्मियों के साथ पंहुचे सीएफओ व एफएसओ सिविल लाइन

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के सिविल लाइंस में सड़क पर एक कार में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर सर्विस के अधिकारी व कर्मचारी पंहुचे और आग पर काबू पाया। तब तक कार जलकर राख हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे प्रयागराज शहर के सिविल लाइंस में सड़क पर गैस लीकेज से एक फोर्ड कंपनी की कार में आग लग गई और कार आग का गोला बन गई जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रयागराज डॉ आर के पाण्डेय, फायर सर्विस आफिसर सिविल लाइंस फायरकर्मियों के साथ पंहुचे और आग बुझाने में जुट गए। फायरकर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया तब तक कार जलकर राख हो गई।

SV News

सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय ने बताया कि सोमवार दोपहर कार में आग लगने की सुचना मिली। सुचना के आधार पर थाना सिविल लाइन अंतर्गत लोहिया मार्ग पर कार में लगी आग को बुझाने के लिए फायरकर्मियों को लेकर तत्काल पंहुचकर कार में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। इस दौरान फायर सर्विस आफिसर सिविल लाइन व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी अवध नारायण के साथ कई फायरकर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad