Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

शम्भुक ऋषि का वध नहीं हुआ था: जगद्गुरु रामभद्राचार्य

 

sv news

भगवतीपुर खुटेहना में किया फुली आटोमैटिक प्लांट का शुभारंभ

जगद्गुरू ने कहा देश का हो रहा है चतुर्दिक विकास 

sv news

प्रयागराज (राजेश शुक्ला)। तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महराज ने कहा कि इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रो डा. विक्रम हरिजन द्वारा भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आज प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया कि शम्भुक ऋषि का वध नहीं हुआ था। तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि अगर डॉ. विक्रम हरिजन मेरे द्वारा लिखी गई पुस्तक "सीता निर्वासन एवं शम्भुक वध "पढ़ लें तो उन्हें सच्चाई का ज्ञान हो जाएगा। उन्होंने कहा है कि शम्भुक ऋषि का वध नहीं हुआ था बल्कि यह कथानक बाद में जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक पढ़ने के बाद डॉ विक्रम हरिजन का भ्रम भी दूर हो जाएगा। यह बातें जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महराज ने बुधवार को होलागढ़ के भगवतीपुर खुटेहना में यूं एण्ड ए इंटरप्राइजेज के क्रेविको यउमई ट्विस्टिंग इंस्टेंट नूडल के फुली आटोमैटिक प्लांट का शुभारंभ करते हुए कहा। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महराज ने  विजयदशमी के मौके पर पर संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा विश्व में भारत का गौरव बढ़ने के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि निश्चित तौर पर आज पूरी दुनिया में भारत का मान और सम्मान बढ़ रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि 2024 में भी कुछ अच्छा ही होने वाला है।

इसके पूर्व फैक्ट्री के डायरेक्टर उदितांशु शुक्ला ने फैक्ट्री के प्रोडक्शन सहित अन्य जानकारियां विस्तार से दी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन छह लाख पैकेट का उत्पादन होगा जिसकी सप्लाई यूपी के लगभग सभी जिलों में होगी और उसके बाद प्रदेश के बाहर अन्य जिलों में सप्लाई शुरू होगी। कार्यक्रम में स्वामी राम चंद्र दास (जय महाराज उत्तरा अधिकारी) , प्रो चंद्रकांत शुक्ला, महामंडलेश्वर टीना माँ, रीना शुक्ला,  बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो गिरीशचंद्र त्रिपाठी, इलाहाबाद हाईकोर्ट के शासकीय अधिवक्ता अभिषेक तिवारी उर्फ टिंकू (मेजा), हर्षित पांडे (मेज़ा), उदितांशु शुक्ला, आर्यन शुक्ला, पूर्व विधायक नीलम करवरिया, इन्दू मिश्रा, पं देवराज पाठक, नीरज द्विवेदी, इंदु प्रकाश मिश्रा पूर्व मंत्री, सुशील मिश्रा सहित अन्य लोग थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad