Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मेजारोड में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी, राम ने किया रावण वध

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मंगलवार को मेजारोड के पांती में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सिरसा रोड पर रामदल व रावणदल की झांकी निकाली गई जो आकर्षण का केंद्र रहा। एक तरफ राम, लक्ष्मण रथ पर सवार अपनी सेना के साथ रणभूमि पर थे, तो दूसरी तरफ रावण भी अपनी सेना के साथ मुकाबले के लिए उतरा था। रावण दहन के लिए उसका पुतला बनाया गया था।

SV News

बता दें कि दशहरा पर्व पर राम रावण युद्ध दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। युद्ध के दृश्य को शाम करीब छः बजे मंचित किया गया। इस दौरान राम की वानर सेना और रावण की सेना के बीच युद्ध हुआ। राम ने रावण का वध किया और दर्शकों ने जय श्री राम के नारे लगाए। कलाकारों द्वारा युद्ध कौशल और संवादों के साथ भावनाओं को इस तरह से पेश किया गया कि रामलीला मैदान युद्ध क्षेत्र में तब्दील नजर आया।

SV News

रावण वध के बाद वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत तिवारी व व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व सीता की आरती उतारी। सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ रही। आयोजन समिति के अध्यक्ष ईंजी नित्यानंद उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

SV News

कार्यक्रम की देखरेख में विजयानन्द उपाध्याय, समाजसेवी सिध्दांत तिवारी, मनीष उपाध्याय व आशीष उपाध्याय व्यवस्था में लगे हुए थे। खिलौने की दुकानें भी सजी हुई थी। श्रीराम के रुप में पांती गांव के शिवांग मिश्रा, लक्ष्मण के रूप में शौर्य मिश्रा, हनुमान के रूप में पप्पू प्रधान व रावण के रूप में सुनील पाण्डेय ने अच्छा प्रदर्शन किया जो देखते बन रहा था। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चौकी प्रभारी मेजारोड विकास कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad