घटना के विरोध में प्रयागराज में डाक्टरों ने किया हड़ताल
प्रयागराज (राजेश सिंह)। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सरकारी अस्पताल (आरजी कर मेडिकल कॉलेज) की पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी 31 वर्षीय महिला डॉक्टर चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में पीजी सेकेंड ईयर की स्टूडेंट की रेप के बाद हत्या के के विरोध में लोगों में काफी रोष है। संगम नगरी प्रयागराज के सरकारी अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने घटना के विरोध में हड़ताल कर दी है। रेजिडेंट डॉक्टर के हड़ताल पर चले जाने की वजह से अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल है। डॉक्टर मरीज को देखने के लिए तैयार नहीं है। वही परिजन अपने मरीज को लेकर दर-दर भटक रहे हैं। ओपीडी सेवाएं पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। गनीमत है कि इमरजेंसी सेवाएं चल रही हैं। प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि कोलकाता के अस्पताल परिसर में सिक्योरिटी ना होने की वजह से इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के चिकित्सक हड़ताल पर इसलिए आए हैं ताकि कोलकाता की दिवंगत महिला डॉक्टर को न्याय मिल सके। इसके साथ ही पूरे देश में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। हालांकि यह हड़ताल कब तक जारी रहेगी यह तो बता पाना मुश्किल है, लेकिन प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने कहा कि यह हड़ताल तब तक चलेगी जब तक हमारी मांगें मान नहीं ली जाती।