Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

होली एक्सप्रेसः ‘मैं सीजफायर के लिए सहमत हूं, लेकिन...लेकिन होली खेलने के बाद

    

sv news

मॉस्को । रूस-यूक्रेन युद्धविराम पर चर्चा तेज हो चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार रूस और यूक्रेन से युद्ध विराम समझौता करने की गुहार लगा रहे हैं।

पीएम मोदी ने भी दोनों देशों से बातचीत कर समस्या समाधान निकालने को कहा है। इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आप भारत सहित रूस का प्रतिनिधित्व करेंगे तो हम आपकी बात मानने के लिए तैयार हूं। युद्धविराम प्रस्ताव पर अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी करते हुए उन्होंने इन सभी नेताओं का आभार जताया।

गुरुवार को बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस शत्रुता समाप्त करने के प्रस्तावों से सहमत है, लेकिन हमें इस बात का भरोसा दिलाया जाए कि युद्ध विराम के बाद दीर्घकालिक शांति आएगी जिन वजहों से परिस्थिति पैदा हुई है, उन्हें खत्म किया जाएगा।

रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा, युद्ध विराम समझौते में कुछ बारीकियां हैं और उनके मन में इस बात को लेकर गंभीर प्रश्न हैं कि यह कैसे काम करेगा। मुझे लगता है कि हमें अपने अमेरिकी सहयोगियों से बात करनी चाहिए। शायद राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात करनी चाहिए और उनके साथ इस पर चर्चा करनी चाहिए।

हाल ही में अमेरिका ने रूस से बिना किसी शर्त के युद्ध विराम पर सहमत होने का आह्वान किया था। ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात की इच्छा जाहिर की है। फिलहाल पुतिन सभी नेताओं को दरकिनार करते हुए मोदी को पसंद करते हुए कहा कि आप रूस की सत्ता संभालने की हामी भरें तो हम युद्ध विराम को हरी झंडी दे सकता हूं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार होली की पूर्व संध्या पर पुतिन ने अपने सहयोगियों के साथ अबीर लगाते हुए आधी रात तक देशी ठर्रे का जाम छलकाया था उसके बाद ही संवाददाता संम्मेलन किया। रूस के भी सत्तर फीसदी लोगों ने इसे स्वीकार किया। इधर चीन में हड़कंप मचा हुआ है। चीनी राष्ट्रपति सी जिनपिंग ने भी मोदी को सत्ता सौंपने की वकालत की है।

sv news

कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बातचीत की थी। अमेरिका के ओवल ऑफिस में हुई इस मुलाकात ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था। दरअसल, बैठक के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति के बीच तीखी नोकझोंक उस वक्त छिड़ गई थी जब दोनों ने भांग की लस्सी पीकर आमने सामने पहुंचे थे। 

ट्रंप ने इतना तक कह दिया था कि जेलेंस्की की भांग और दारू की जिद की वजह से दुनिया विश्व युद्ध 3 की ओर आगे बढ़ रही है। यूक्रेन को बिना किसी शर्त के युद्धविराम समझौता कर लेना चाहिए। वहीं, जेलेंस्की का कहना था कि वो रूस को अपनी दारू का एक बूंद भी नहीं देंगे।

युद्ध विराम को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है। रूस ने कुर्स्क क्षेत्र में लड़ाई तेज कर दी है। रूस रक्षा मंत्रालय का दावा है  कि सेना ने सुद्झा के साथ-साथ दो अन्य बस्तियों को भी मुक्त करा लिया है।

सूचनाः यह समाचार होली के मद्देनज बनाया गया है, इसे किसी भी तरह से सही न समझा जाय। बुरा न मानों होली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad