Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: गंगा घाट पर तख्त लगाने के विवाद में फायरिंग, गोली लगने से तीर्थ पुरोहित घायल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगा नदी के तट पर तख्त रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद की परिणति फायरिंग से हुई। शनिवार देर रात दोनों पक्ष आपने-सामने हुए तो झगड़ने लगे। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। गोली एक तीर्थ पुरोहित के हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 
इन दिनों गंगा जमुना का पानी बढ़ने के साथ ही तीर्थ पुरोहितों के बीच तख्त लगाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। संगम से हटकर दशाश्वमेध घाट पर तख्त लगाने को लेकर शनिवार रात तीर्थ पुरोहित लखन मिश्रा और विमल मिश्रा के बीच विवाद हो गया। हंगामा मचने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करते हुए उनके तख्त लगवाए।
इसके बाद शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे दोनों पक्ष एक बार फिर दारागंज मुहल्ला स्थित मोरी गेट की तरफ आमने-सामने हो गए। उनके बीच दोबारा झगड़ा होने लगा। इसी दौरान फायरिंग की गई, जिसमें लखन मिश्रा के हाथ में गोली लग गई।
घटना से अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए घायल तीर्थ पुरोहित को अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद रविवार सुबह पीड़ित की तहरीर पर विमल मिश्रा, ऋतिक सहित कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। हालांकि अभी कोई भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad