नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आईएनएस विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ इस साल की दीवाली मनाई। इस खास क्षण को पीएम मोदी ने एतिहासिक करार दिया और कहा कि आपके साथ दीवाली मनाना ये सौभाग्य की बात है।
आइएनएस विक्रांत पर से जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ब्रह्मोस और आकाश जैसे देश में बने मिसाइल सिस्टम ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अहम भूमिका निभाई। पीएम ने कहा कि अब दुनिया के कई देश इन हथियारों को खरीदने के लिए इच्छा जता रहे हैं।
ब्रम्होस का नाम सुनते ही हैरान होते हैं कई देश
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जब कुछ लोग ब्रह्मोस का नाम सुनते हैं, तो उनके मन में डर पैदा हो जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान बताया कि वर्तमान की एनडीए सरकार का लक्ष्य भारत को दुनिया के टॉप डिफेंस एक्सपोर्टर्स में से एक बनाना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 से हमारे शिपयार्ड ने 40 से अधिक वॉरशिप और सबमरीन बनाए हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कल प्छै विक्रांत पर बिताई रात को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मैंने देखा कि आप सब कितनी एनर्जी और जोश से भरे हुए थे। जब मैंने कल आपको देशभक्ति के गाने गाते हुए देखा, और जिस तरह से आपने अपने गानों में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताया, कोई भी शब्द उस अनुभव को पूरी तरह से बयां नहीं कर सकता जो एक जवान युद्ध के मैदान में खड़ा होकर महसूस करता है।
सुरक्षा बलों की पीएम मोदी की सराहना
प्छै विक्रांत पर नेवी के जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने जवानों को दीवाली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा बलों की बहादुरी और पक्के इरादे की भी तारीफ की। पीएम ने कहा कि इन जवानों के कारण ही देश ने माओवादी आतंकवाद को खत्म करके एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि प्छै विक्रांत सिर्फ एक वॉरशिप नहीं है, बल्कि 21वीं सदी के भारत की कड़ी मेहनत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्छै विक्रांत भारत की सेना की क्षमता को दिखाता है और आत्मनिर्भर भारत का एक बड़ा प्रतीक है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आईएनएस विक्रांत ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी थी। आगे अपने संबोधन में कहा कि तीनों सेनाओं के बीच ज़बरदस्त तालमेल ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया।
