Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: फंदे से लटकने से रोकेगा सेंसर, आग बुझाएगी डिवाइस...बाल विज्ञानियों ने दिखाई प्रतिभा

sv news


प्रयागराज के गुरुनानक पब्लिक स्कूल में बाल वैज्ञानिकों ने नवाचारी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा 10 की छात्रा कनक साहू ने एंटीसुसाइड फैन बनाया, जो फंदे से लटकने पर सेंसर से सक्रिय होकर जान बचाएगा। वहीं, 12वीं के छात्र अनुभव शुक्ला ने गैस लीकेज से बचाव के लिए डिवाइस बनाई। छात्रों ने रेल दुर्घटना रोकने और चंद्रयान-3 के मॉडल भी प्रस्तुत किए। यह नवाचार कौशल विकास और सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं...

प्रयागराज (राजेश सिंह)। अवसाद में आकर पंखे के सहारे फंदे से लटककर जान देना अब आसान नहीं होगा। इस समस्या का हल खोज निकाला है नवाबगंज स्थित गुरुनानक पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत 10वीं की छात्रा कनक साहू ने। कनक ने एंटीसुसाइड फैन तैयार किया है। इसमें खास तरीके का सेंसर और शाकर लगाया गया है।

...वजन पड़ते ही आन हो जाएगा सेंसर 

इसकी खासियत है कि वजन पड़ते ही सेंसर आन हो जाएगा और पंखे का शाकर नीचे की तरफ झुक जाएगा। ऐसे में पंखे के सहारे फंदे से लटकने वाले का पैर जमीन पर टिक जाएगा और जान बच जाएगी। एंटीसुसाइड फैन की यह प्रोटोटाइप डिजाइन रविवार को आयोजित स्कूल के वार्षिक समारोह श्वेव्स-2025श् में प्रदर्शित की गई। स्कूल में रविवार को कौशल विकास और सशक्तिकरण विषय पर छात्र नेतृत्व सम्मेलन एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।

आग से बचाव की अनोखी डिवाइस का माडल

समारोह में 12वीं के छात्र अनुभव शुक्ला ने आग से बचाव के लिए अनोखी डिवाइस तैयार की थी। अनुभव ने बताया कि अमूमन घर में महिलाएं भोजन बनाते समय गैस सिलिंडर का रेग्युलेटर बंद करना भूल जाती हैं। ऐसे में लीकेज के चलते घर में आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए एक सेंसर तैयार किया गया, जिसे रेग्युलेटर में फिट करना होगा। इससे लीकेज होने से पहले ही रेग्युलेटर स्वतरू बंद हो जाएगा।

रेल दुर्घअना से बचाव को डिवाइस 

11वीं की छात्रा आकृति यादव और दीपांशी ने रेल दुर्घटना से बचाव के लिए डिवाइस तैयार की थी। यह डिवाइस ट्रेन में लगाने से यदि रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कोई दूसरी ट्रेन अथवा कोई मवेशी दिखेगा तो स्वतरू ट्रेन के पहिए थम जाएंगे। इससे रेल दुर्घटना से बचा जा सकेगा। अंतिमा केसरवानी और सृष्टि पटेल ने ओवरब्रिज से संबंधित प्रोजेक्ट तैयार किया था।

मोहित व देवव्रत का चंद्रयान-3

12वीं कक्षा के मोहित पांडेय और देवव्रत त्रिपाठी ने फास्टटैग कार्ड, चंद्रयान-3 का माडल बनाया था। विद्यायल के निदेशक एवं प्रबंधक अरविंद कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथिगण बायवेद शोध संस्थान के निदेशक डा. वीके त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा. प्रकाश त्रिपाठी व ज्वाला देवी इंटर कालेज प्रयागराज के प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र का अभिनन्दन एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

माडल पर जानकारी एवं अनुभव किए साझा 

समारोह में बच्चों ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान के साथ ही अंग्रेजी एवं हिंदी जैसे विषयों में भी उत्कृष्ट नमूने प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त इन माडल पर अपनी जानकारी एवं अनुभव को भी साझा किया।

इन माडलों की भी प्रस्तुति

विद्यार्थियों ने भौतिक विज्ञान में आक्टा प्राइम नवाचार और गैस रिसाव डिटेक्टर, रसायन विज्ञान में हरित ऊर्जा एवं शून्य कार्बन उत्सर्जन पर उत्कृष्ट नमूने प्रस्तुत किए। सामाजिक विज्ञान के मॉडल्स ने जहां भारत के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों और भौतिक स्वरूप की जानकारी दी। गणित विषय में त्रिकोणमिति एवं कलन विधि के महत्व को उजागर किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्या सरस्वती शुक्ला, को-आर्डिनेटर प्रदीप कुमार पांडेय, राहुल चित्रांशी, अशोक दुबे, दीपिका भट्टाचार्यस, विपिन सेठ, रचना शुक्ला, आरती खरवार, रूपाली जयसवाल, सोनिका श्रीवास्तव, प्रमोद प्रजापति, राहुल चौहान, श्वेता आदि शिक्षक मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad