Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

पांचवें चरण का मतदान शुरू, पूर्वी उत्तर प्रदेश के 2.25 करोड़ मतदाता चुनेंगे 61 विधायक

sv news


प्रयागराज/लखनऊ (राजेश शुक्ला/राजेश सिंह)।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों के लिए मतदान प्रारंभ हो गया है। पोलिंग पार्टियों ने माक पोल से पहले ईवीएम को परखा, उसके बाद मतदाता को पोलिंग बूथ में प्रवेश मिला। इस चरण में मैदान में उतरे 693 प्रत्याशियों में 90 महिलाएं हैं। पांचवें चरण में 2.25 मतदाताओं में 1.20 करोड़ पुरुष, 1.05 करोड़ महिला और 1727 तृतीय लिंग (थर्ड जेंडर) हैं।


प्रदेश में सर्वाधिक विधानसभा सीटों वाले प्रयागराज समेत प्रतापगढ़ तथा कौशांबी में रविवार को करीब 83 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 18 वी विधानसभा के लिए अपने सरताज चुन रहे हैं। सात बजे से ही मतदान का क्रम उत्साह के साथ शुरू हो गया। प्रयागराज में 12 विधानसभा सीटों के लिए 169 उम्मीदवार हैं जबकि प्रतापगढ़ में सात सीटों के लिए 90 प्रत्याशी। कौशांबी में प्रत्याशियों की संख्या 41 है और यहां तीन विधानसभा सीटें हैं। साढ़े चार हजार से ज्यादा मतदेय स्थल पर बूथों की संख्या नौ हजार से ज्यादा है। कुल 22 सीटों का फैसला पांचवें चरण के मतदान में होना है। उल्लेखनीय प्रत्याशियों में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ( सिराथू -कौशांबी) कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ( इलाहाबाद शहर पश्चिमी) नंद गोपाल नंदी ( इलाहाबाद शहर दक्षिण) रघुराज प्रताप सिंह (कुंडा प्रतापगढ़) तथा राजेंद्र सिंह मोती सिंह (पट्टी प्रतापगढ़) शामिल हैं। इसके अलावा कुछ पूर्व मंत्रियों की किस्मत का भी फैसला होगा। इनमें कौशांबी के मंझनपुर से इंद्रजीत सरोज तथा प्रयागराज की प्रतापपुर विधानसभा सीट से राकेश धर त्रिपाठी व उज्जवल रमण सिंह (करछना) शामिल हैं।

पांचवें चरण के लिए 14,030 मतदान केंद्रों पर 25,995 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 560 आदर्श मतदान केंद्र हैं, जबकि 171 महिला कर्मी मतदेय स्थल बनाए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए व्यापक प्रबंध और सुरक्षा व्यवस्था की है। मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर गाइड भी वितरित की गई हैं। मतदेय स्थलों पर जो मतदाता शाम छह बजे उपस्थित रहेंगे, वह सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

पांचवें चरण में पांच मंडलों (अयोध्या, लखनऊ, चित्रकूट धाम, प्रयागराज व देवीपाटन) के 12 जिलों अमेठी, रायबरेली, सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती व गोंडा में मतदान है। इन 61 सीटों में वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा 47, सपा पांच, बसपा तीन, अपना दल तीन, कांग्रेस एक व निर्दलीय दो सीटों पर जीते थे। 12 जिलों के 61 विधानसभा क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, राजेनद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, नंदगोपाल गुप्ता व रमापति शास्त्री तथा राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चुनाव लड़ रहे हैं। इन सभी के साथ बेहद चर्चित रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया प्रतापगढ़ के कुंडा से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक तथा यहीं से कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा मोना रामपुर खास से मैदान में हैं। अखिलेश यादव सरकार में पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय अयोध्या से मैदान में हैं तो अमेठी से पूर्व सांसद संजय सिंह भी भाजपा के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनके साथ पूर्व मंत्री तथा प्रयागराज के हंडिया से विधायक रहे राकेशधर त्रिपाठी इस बार प्रयागराज के प्रतापपुर से अपना दल के टिकट पर मैदान में हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad