Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज : आर्मी हेलिकॉप्टर की करछना मे आपात लैंडिंग, तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद उड़ा

Sv news


करछना,प्रयागराज (राजेश सिंह/दीपक शुक्ला)। करछना इलाके के बेंदौ गांव में बुधवार की दोपहर सेना के हेलीकाप्टर की आपात लैंडिंग से आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। वहां पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हेलीकाप्‍टर की खाली मैदान में लैंडिंग हुई है। थोड़ी देर बाद वायु सेना की टीम मदद को पहुंची। करीब पौने दो घंटे बाद हेलीकाप्टर में आई खराबी को ठीक कर लिया गया और आगे के लिए उड़ान भर सका। बुधवार की सुबह सेना का हेलीकाप्टर रांची से चला। इसे प्रयागराज होते हुए चकेरी (कानपुर) जाना था। प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने से पहले पायलट को हेलीकाप्टर में कुछ खराबी की आशंका हुई। पायलट ने सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे करछना के बेंदौ गांव में हेलीकाप्टर की आपात लैंडिंग कर दी। बेंदों गांव में हेलीकाप्टर उतरा तो आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कई गांव के लोग मौके पर पहुंचे। वे जानने को उत्‍सुक थे कि मामला क्‍या है। पायलटों ने लोगों को हेलीकाप्टर के नजदीक आने से रोका। हेलीकाप्टर के दोनों पायलट सुरक्षित थे। उन्होंने इसकी सूचना एयरफोर्स स्टेशन बमरौली को दी। उनकी मदद के लिए बमरौली एयरपोर्ट से दो हेलीकाप्टर से तकनीकी टीम गई। उस टीम ने हेलीकाप्टर की जांच की। थोड़ी देर में ही हेलीकाप्टर की तकनीकी खराबी को दुरुस्त कर लिया गया। करीब 1:15 बजे हेलीकाप्टर बमरौली एयर फोर्स स्टेशन के लिए रवाना हो गया। इस हेलीकाप्टर से सेना का कुछ सामान पहुंचाए जा रहा था। इस मामले में सेना की ओर से जानकारी देने से इन्कार किया गया है। सेना के पीआरओ समीर गंगाखेड़कर ने बताया कि वह हेलीकाप्टर किसी जरूरी काम से आ रहा था। तकनीकी खराबी होने पर पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग की थी। फिलहाल सब सुरक्षित है और हेलीकाप्टर को ठीक कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad