Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज : गंगा-यमुना मे बाढ़ ठप, घटने लगा पानी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगा-यमुना के बाढ़ से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रयागराज में खतरे के निशान से लगभग एक मीटर 20 सेमी ऊपर बह रहीं गंगा और यमुना का जलस्तर सोमवार की रात से रात से स्थिर हो गया था, वहीं आज मंगलवार 30 अगस्‍त की सुबह से जलस्‍तर कम होने लगा है। सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड के अधिकारियों ने भी राहत की खबर दी है। कहा कि अब दोनों नदियों का जलस्तर कम होने की उम्मीद है। प्रयागराज में फाफामऊ में गंगा नदी- 85.88 मीटर (जलस्‍तर घटा है), छतनाग में गंगा नदी- 85.02 मीटर (जलस्‍तर घटा है), नैनी में यमुना नदी- 85.84 मीटर (जलस्‍तर घटा है)। 

खतरे के निशान के सवा मीटर ऊपर बह रहीं दोनों नदियों ने धारण किया है विकराल रूप

केन, बेतवा व चंबल में जलस्तर कम होने से गंगा-यमुना के भी घटने की बढ़ी उम्मीद

तटीय क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश, एनडीआरएफ, जल पुलिस ने संभाला है मोर्चा

10 दिनों से जिले में दोनों नदियों में बनी है बाढ़ की स्थिति 

सोमवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 85.93 मीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद आठ घंटे तक गंगा का जलस्तर स्थिर रहा। शाम चार बजे गंगा घटना शुरू हुईं। शाम छह बजे 85.91 मीटर पर गंगा स्थिर हो गईं। इसी तरह यमुना की भी स्थिति रही। यमुना सोमवार सुबह आठ बजे 85.86 मीटर पर रहीं जबकि रात में 85.90 मीटर पर पहुंचकर स्थिर हो गईं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad