Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : 50 हजार के इनामिया बदमाश को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, दो थानों में दर्ज हैं दो दर्जन मुकदमे

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। काफी समय से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी खगेश उर्फ राहुल उर्फ बाबा को स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ ने प्रयागराज में गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और बुलेट बाइक बरामद हुई है। एसटीफ उससे पूछताछ कर रही है। एसटीएफ के मुताबिक खगेश पांडेय प्रयागराज के यमुनापार इलाके के औद्योगिक थाना क्षेत्र के छरीबना गांव का रहने वाला है। खगेश ने अगस्त 2020 में छरीबना निवासी प्रमोद पांडेय से रंगदारी मांगी थी। रुपये न मिलने पर धमकी दी थी। इसके बाद मई 2021 में तरुण पांडेय पर फायरिंग की थी। घटना के वह फरार हो गया और गिरफ्तारी नहीं हुई। तब उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ ने बताया कि खगेश उर्फ राहुल उर्फ बाबा के खिलाफ नैनी और औद्योगिक क्षेत्र थाने में 27 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad