Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सोनपुल 30 स्ट्रीट लाइटों से अब होगा जगमग: सावित्री देवी

 

sv news

सोनभद्र (किशन पाण्डेय)। वाराणसी- शक्तिनगर राजमार्ग पर चोपन में सोन नदी पुल पर अंधेरा होने से आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को लेकर लंबे समय से प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पुल पर प्रकाश की व्यवस्था उपलब्ध कराने की गुहार सामाजिक संस्थाओं एवं व्यापारियों और प्रबुद्ध वर्ग के रहवासियों द्वारा की जा रही थी। जिसे जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए जनहित के इस मुद्दे को क्रियान्वित कराने का महत्वाकांक्षी प्रयास किया है।प्रशासन द्वारा किए गए उक्त कार्य से अभिभूत होकर महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी ने जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह व अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहदेव मिश्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि लंबे समय से कोढ़ रूपी बनी विकट समस्या को प्रशासन द्वारा  गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियो से पत्राचार व समन्वय स्थापित करके आज कई वर्षों से काले अंधेरे में पड़े सोन पुल को प्रकाश से आच्छादित करने का अत्यंत सराहनीय कार्य किया है । उन्होंने यह भी कहा कि सोन पुल पर नये स्ट्रीट लाईट लगाये जाने हेतु एसीपीएल टोल वे के अधिकारियों द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कार्य को लेकर व्यापारियों एवं प्रबुद्ध जनों ने बेहद प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। वही पुल पर लाइट लगाए जाने की व्यवस्था पर परियोजना प्रबंधक द्वारा बताया गया है की कर्मियों के अथक प्रयास से पूरी उम्मीद है की आगामी 10 दिनों के अंदर सभी स्ट्रीट लाइट लगा  कर सोन पुल को जगमग कर दिया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad