Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सामूहिक दुष्‍कर्म की शिकार अस्पताल में भर्ती किशोरी के परिजनों व डाक्टर से मिलेंगे एसपी यमुनापार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज मे एक किशोरी से पहले सामूहिक दुष्‍कर्म किया गया, उसके नाजुक अंगों पर प्रहार किया गया। गंभीर हाल में सड़क पर छोड़कर आरोपित फरार हो गए। पिछले 14 दिनों से अस्‍पताल में गंभीर अवस्‍था में वह है। परिवार के लोग इस मामले का जिस प्रकार आरोप लगा रहे हैं, उससे तो मामला गंभीर वारदात की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि अब इन आरोपों की जांच एसपी यमुनापार करेंगे। कौंधियारा इलाके में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और उसके नाजुक अंगों पर चोट पहुंचाने के आरोप की जांच एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित करेंगे। वह आज बुधवार की दोपहर में गौहनिया स्थित अस्पताल जाएंगे, जहां किशोरी भर्ती है। पीड़ित परिवार और डाक्टर से पूछताछ करेंगे। उधर, घटना को लेकर कुछ ग्रामीणों का कहना है कि किशोरी और अभियुक्त साथ-साथ घूमते थे। पहले भी उन्हें एक साथ देखा गया था। चर्चा यह भी रही कि आरोपित युवक किशोरी के साथ बाइक से गया था, तभी घटना हुई थी। आरोपित युवक के हाथ में भी फ्रैक्चर हुआ था। पुलिस इसका भी पता लगाएगी। हालांकि किशोरी पिछले 14 दिन से अस्पताल में भर्ती है, लेकिन कुछ बोल नहीं पर रही है। घटना के बारे में पीड़िता का बयान काफी अहम माना जा रहा है। 

किशोरी के परिजनों का पुलिस पर आरोप

किशोरी से सामूहिक दुष्‍कर्म और अमानवीयता करने के मामले में किशोरी के परिवार वालों का आरोप है कि तहरीर के अनुसार पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज की है।


एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित का कहना है कि किशोरी के परिवार ने बताया था कि किशोरी के साथ हादसा हुआ था। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी दौरान पीडि़त परिवार के संज्ञान में कुछ और तथ्‍य सामने आए हैं, जिस पर उन्‍होंने एक युवक के खिलाफ आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad