Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

नाग पंचमी पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाये दांव

SV News

मांडा, प्रयागराज (शशिभूषण द्विवेदी)। मांडा विकास परिषद् द्वारा नागपंचमी पर मांडा के रानी के तालाब पर आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने अपने दांव पेंच व करतब दिखाये । 
दो साल तक कोरोना के चलते नागपंचमी पर होने वाला मांडा विकास परिषद् का पारंपरिक कुश्ती दंगल प्रतियोगिता बाधित रहा । इस बार नागपंचमी पर मांडा के रानी के तालाब पर आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में दूर दराज व गैर जनपदों से आये तमाम पहलवानों ने अपने करतब दिखाये । उद्घाटन भाजपा नेता विक्रमादित्य कुशवाहा ने किया । इस अवसर पर दर्शकों की भी भारी भीड़ रही । मांडा विकास परिषद् के देखरेख में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता सकुशल संपन्न हुआ। विजयी पहलवानों को घोषित पुरस्कार भी प्रदान किये गये ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad