Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कौशांबी: देवर की मौत के सदमे में भाभी ने जहर खाकर दी जान

SV News

कौशांबी (राजेश सिंह)। कौशांबी में कोखराज क्षेत्र के हर्रायपुर गांव में शनिवार शाम बीमारी से देवर की मौत होने पर भाभी को ऐसा आघात लगा कि सदमे में आकर उसने भी जहर निगल लिया। घरवाले उसे उपचार के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में मौत हो गई। दो मौतों से घर में कोहराम मचा रहा। रविवार सुबह दोनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए घर से ले जाते समय ग्रामीणों के भी आंसू नहीं थम रहे। घटना से गांव में मातम का माहौल बना रहा। हर्रायपुर गांव के लालता प्रसाद मिश्रा के 25 वर्षीय बेटे शिवबाबू को चार दिन पहले बुखार हुआ। मूरतगंज स्थित एक अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ती गई और फिर शनिवार शाम लगभग छह बजे उसकी मौत हो गई। गांव में चर्चा रही कि देवर की मौत की खबर घर पहुंचने पर सदमे में 45 वर्षीय उसकी भाभी सुमित्रा देवी पत्नी अशोक कुमार ने रात लगभग आठ बजे कीटनाशक निगल लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग इमामगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। डाक्टरों के भर्ती करने से मना करने पर उपचार के लिए प्रयागराज ले जाने लगे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हालांकि, परिवार के लोग सुमित्रा की मौत की वजह हार्ट अटैक बता रहे हैं। पुलिस को जानकारी दिए बिना शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शिवबाबू खेती करता था। उसके एक बेटा और एक बेटी है। जबकि अशोक लखनऊ में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। घटना के वक्त वह लखनऊ में ही था। बहरहाल, जानकारी होने पर वह भी आ गया। सुमित्रा के दो बेटे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad