Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

शर्मनाक! : आश्रम में वृद्धा से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

SV News

लखनऊ (राजेश सिंह)। गोमतीनगर स्थित जानकी मंदिर आश्रम में रहने वाली 60 वर्षीय वृद्धा ने चार लोगों पर नशीला पदार्थ खिलाकर चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, जब इसकी शिकायत उन्होंने आश्रम के महंत से की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर गोमतीनगर डीसी मिश्रा के मुताबिक, वृद्धा मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली है। वह मथुरा स्थित एक आश्रम से आयी थी। उसके बाद से यहां रह रही थी। पीड़िता का आरोप है कि आश्रम में उसके साथ एक और महिला थी। वह बीते चार अक्टूबर को पारिवारिक काम से बनारस चली गई थी। उसी रात उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया गया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। सुबह उठी तो सारे कपड़े अस्त-व्यवस्त थे। बदहवास हालत में थी। पीड़िता ने आश्रम के दुर्वासा, बड़े मौनी, मोहनदास और छोटे मौनी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसने इसकी शिकायत महंत हनुमानदास से की। महंत ने शिकायत सुनने के बाद उसे धमकी दी और कहा कि यहां रहोगी तो यह सब करना पड़ेगा। अगर किसी से कुछ कहा तो जान से मार दिया जाएगा। किसी को तुम्हारा शव भी नहीं मिलेगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad