Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मेजा की रामलीला : मुनिआगमन,तड़का वध की लीला का हुआ मंचन

 आज की लीला :अहिल्या उद्धार,बारी फुलवारी



मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

मेजाखास के रामलीला मैदान पर श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में मुनि आगमन ,मारीच दरबार और ताड़का वध लीला का मंचन हुआ। मंचन देखने के लिए दर्शकों में भी उत्साह है।रिमझिम बारिश के बाद भी दर्शक रामलीला देखने के लिए डेट रहे। शिक्षित कलाकारों ने सुंदर अभिनय के माध्यम से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रामलीला मंचन में बीती रात महर्षि विश्वामित्र और राजा दशरथ संवाद में महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ से राक्षसों के संहार के लिए भगवान राम की मांग करते हैं। जिससे ऋषि मुनियों को राक्षसों के संहार से बचाया जा सके। महर्षि विश्वामित्र भगवान राम को घनघोर दंडक वन में लेकर जाते हैं जहां पर राक्षसी ताड़का का वास होता है। ताड़का नामक राक्षसी ऋषि-मुनियों पर अत्याचार करती है तथा उनके यज्ञ में बाधा उत्पन्न करती हैं। इस दौरान दंडक वन में भगवान श्रीराम और राक्षसी ताड़का के बीच युद्ध होता है जिसमें मारीच व सुबाहु की बहन राक्षसी ताड़का का भगवान श्रीराम वध कर देते हैं। सभी ऋषि मुनि प्रसन्न हो जाते हैं। इसके बाद ताड़का के दोनों भाई मारीच और सुबाहु के साथ भगवान श्रीराम का युद्ध होता है। 

Svnews

इस युद्ध में भगवान श्रीराम का बाण लगने से मारीच सौ योजन दूर जाकर गिरता है तथा सुबाहु मृत्यु को प्राप्त होता है।कल के मंचन में प्रमुख रूप से विश्वामित्र- राहुल कुमार मिश्र, राजा दशरथ - चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, वशिष्ठ  - सुधधू, मुनि - शशिकांत मिश्रा, द्वारपाल - सुनिल शर्मा, सैनिक - संजय सिंह, अर्जुन ,सुमंत- नरेंद्र सिंह , सुबाहु - मनीष श्रीवास्तव, मारीच - उदय राज पांडे, ताड़का - सुरेंद्र कोटार्य, दूत - पिंटू सिंह, धीरज मिश्रा आदि कलाकारों ने सुंदर अभिनय कर दर्शकों को बांधे रखा।व्यास रामाशंकर विश्वकर्मा की सुंदर मधुर वाणी दर्शकों के मन को मोह लेती थी।सह निर्देशक संजीव सिंह ने बताया की आज अहिल्या उद्धार और बारी फुलवारी की लीला का मंचन होगा। इस मौके पर अध्यक्ष अमित यादव,डायरेक्टर लालजी मिश्र, आय व्यय निरीक्षक तौलन प्रसाद,कैलाश शर्मा,शिवशंकर यादव,रामबाबू यादव,कैलाश गुप्ता और सुधीर गुप्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad