"वसेरा की प्रस्तुति कथक नृत्य, नागेन्द्र ने दिखाया जादू"
श्रंगवेरपुर धाम, प्रयागराज (राजेश सिंह)। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओ का सशक्तिकरण सम्भव है।शासन द्वारा समूहों को सशक्त बनाने तथा महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में पहल किया जा रहा है। महिलाएं समूह के माध्यम से स्वरोजगार प्रारंभ करके सशक्त बन सकती है। यह विचार प्रवीणानंद खण्ड विकास अधिकारी श्रृंगवेरपुर धाम ने 33वे राष्ट्रीय रामायण मेला के तीसरे दिन महिलाओं के सशक्तिकरण विषयक विचार संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि ब्यक्त किया। उन्होंने बताया कि समूहों को शासन द्वारा कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है।समय से अदायगी पर ब्याज में अतिरिक्त छूट प्रदान की जाती है। अपने बचत तथा शासन से प्राप्त धन से आपस मे ऋणों का लेनदेन करके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का कार्य कर सकती है। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में समूहो का कार्य नीव का पत्थर साबित होगी।
सर्वप्रथम प्रवीणानंद ने दीप प्रज्वलित करके तृतीय दिवस के रामायण मेले की गतिविधि को प्रारंभ किया।
सर्वप्रथम वसेरा की प्रस्तुति परम्परा गत सांस्कृतिक कथक नृत्य को अंकिता मौर्या तथा प्रिया द्वारा किया गया। जादूगर नागेन्द्र द्वारा जादू के माध्यम से माँ गंगे तथा आस पास के स्थान को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर वसेरा के सचिव देवेंद्र कुमार शर्मा, नृत्यांगना अंकिता मौर्या तथा प्रिया को अंगवस्त्रम श्रृंगवेरपुर ग़म का प्रतीक चिन्ह, रामायण देकर अध्यक्ष बालकृष्ण पाण्डेय ,महामंत्री उमेश द्विवेदी उपाध्यक्ष सीताराम सरोज तथा खंड विकास अधिकारी श्रंगवेरपुर धाम प्रवीणानंद द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को भी प्रतीक चिन्ह ,रामायण की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि रामायण मेला आयोजन समिति द्वारा 4 से 9 सितंबर तक श्रृंगवेरपुर ग़म में 33वा राष्ट्रीय रामायण मेला का आयोजन किया जा रहा है।जिसका उदघाटन उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा किया गया। बाल कलाकार परिधि घोष द्वारा गणेश वंदना के साथ राष्ट्रीय रामायण मेला प्रारंभ हुआ।
इस अवसर पर वसेरा के सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशक अमित श्रीवास्तव , प्रसन्न घोष , पूर्णिमा घोष ,प्रसुन्न कुमार घोष आदि उपस्थित रहे।