Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

पुनः रामनगर सीएचसी के अधीक्षक बनाए गए डॉ नीरज पटेल, स्टाफ मे खुशी

SV News

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर मे कार्यरत अधीक्षक डॉ नीरज सिंह पटेल का स्थानांतरण करछना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना हो गया था। अधीक्षक के स्थातरण के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर का कार्य प्रभावित हुआ एवं डॉ नीरज सिंह पटेल के स्थानांतरण से स्टाफ सहित कुछ लोग दुखी थे। वहीं जनहित में पुनः डॉक्टर नीरज सिंह पटेल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर का अधीक्षक बनाया गया है। डॉक्टर नीरज सिंह पटेल की वापसी से समस्त सीएचसी स्टाफ एवं जनसमुदाय में खुशी का माहौल है। इस संबंध में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक आशीष द्विवेदी द्वारा बताया गया कि डॉ नीरज सिंह पटेल के कुशल नेतृत्व से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर हेल्थ डैशबोर्ड इंडिकेटर में अप्रैल 2022 से अक्टूबर 2022 तक की अवधि में जनपद में क्रमिक उपलब्ध में प्रथम रैंक पर था। परंतु नवंबर माह में स्थानांतरण के उपरांत उपलब्धि में गिरावट आई। अधीक्षक महोदय के वापसी से रामनगर की उपलब्धि पूर्वक की तरह प्रगतिशील होगी। डॉ नीरज सिंह पटेल के पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज के प्रति लोगों ने आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad