Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा मे धड़ल्ले से जलाई जा रही पराली, जिम्मेदार मौन

SV News

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। मेजा मे शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते देखा जा रहा है। धड़ल्ले से धान की पराली जलाई जा रही है। बता दें कि गुरुवार की शाम करीब छः बजे मेजा के करदहा नाले से आगे तिगजा गांव मे खेतों मे धड़ल्ले से दो जगहों पर पराली जलाई गई। जिम्मेदार मौन बने हुए हैं। जबकि शासन के आदेशों का पालन कराने को लेकर जिम्मेदारों को इस पर नजर रखनी चाहिए। लेकिन संबंधित लोगों की उदासीनता के चलते शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए धड़ल्ले से धान की पराली जलाई जा रही है। इसकी एक बानगी मेजा के करदहा नाले के आगे तिगजा गांव मे देखने को मिली। शाम करीब छः बजे खेत में दो जगहों पर धान की पराली जलाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad