Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

निकाय चुनाव में इस बार 127 दल आजमाएंगे किस्मत, राज्य निर्वाचन आयोग ने भेजी सूची

 

sv news

लखनऊ (राजेश शुक्ला)। इस बार नगरीय निकाय चुनाव में 127 राजनीतिक दल अपनी किस्मत आजमाएंगे। वर्ष 2017 के चुनाव से इस बार के चुनावी दंगल में 37 राजनीतिक दल नए आ गए हैं। दो मान्यता प्राप्त दल ऐसे हैं जो अब अस्तित्व में ही नहीं हैं, इन्हें राज्य निर्वाचन आयोग ने बाहर कर दिया है।
*राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की 127 दलों की सूची*
आयोग ने अपने यहां पंजीकृत 127 दलों की सूची जारी कर दी है। इनमें 16 मान्यता प्राप्त दल, तीन अमान्यता प्राप्त दल व 108 प्रोविजनल पंजीकृत दल शामिल हैं।
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को आयोग में पंजीकृत कुल 127 राजनीतिक दलों की सूची भेज दी है।
साथ ही आयोग ने अपने यहां पंजीकृत दलों में से लोक जनशक्ति पार्टी जिसका चुनाव निशान बंगला व समता पार्टी जिसका चुनाव चिह्न मशाल है, को हटा दिया है।
दोनों ही पार्टियां अब अस्तित्व में नहीं हैं। ऐसे में पिछले चुनाव के समय 18 मान्यता प्राप्त दलों के बजाय इस बार 16 दल ही मैदान में रहेंगे।
इनमें नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, जनता दल यूनाइटेड, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबनरेशन), भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल (सेक्युलर),आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक, आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, आम आदमी पार्टी व इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग हैं। अमान्यता प्राप्त पंजीकृत दलों में अखिल भारतीय लोकतांत्रिक कांग्रेस, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी व पीस पार्टी हैं।
इसके अलावा 108 राजनीतिक दल तात्कालिक या अनंतिम रूप से सामयिक (प्रोविजनल) पंजीकृत दलों की सूची में शामिल हैं। इनमें 71 दल पुराने हैं जबकि 37 दल ऐसे हैं जो इस बार अपनी किस्मत आजमाएंगे।
गदर पार्टी, हाकिम अपना पार्टी व बहादुर आदमी पार्टी भी होंगे मैदान में निकाय चुनाव में इस बार गदर पार्टी, हाकिम अपना पार्टी, बहादुर आदमी पार्टी, राष्ट्रीय समाज पक्ष, लोक गठबंधन पार्टी, लोग पार्टी, धर्म निरपेक्ष दल, राइट टू रिकाल पार्टी व बहुजन महापार्टी जैसे दल चुनाव मैदान में ताल ठोंकेंगे। इसके अलावा जन अधिकार पार्टी, सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्टी, संयुक्त समाजवादी दल, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी, गांधीयन पीपुल्स पार्टी, सर्वजन हिताय पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, निषाद, अपना दल (एस) व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक भी प्रोविजनल पंजीकृत दलों में शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad