हनुमानगंज, प्रयागराज (जितेन्द्र शुक्ला)। रुद्रा संगम वेलफेयर सोसाइटी अंदावा के कार्यकारिणी का चुनाव रविवार शाम को संपन्न हो गया। चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया। जिसमें एक पैनल अध्यक्ष सहित बड़े अंतर से सभी प्रत्याशी विजई घोषित हुए। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश किए थे। संतोष सिंह 140मत, अशोक यादव को 57मत, आलोक मिश्रा को 53 मत मिले। तो 8 मत अबैध भी रहे। महासचिव के लिए संतोष द्विवेदी को 142 मत मिले तो चंदा मिश्र को 75 व उदयशंकर मिश्रा को 34 तो पांच मत अवैध भी रहे। वही आभा डे 142 मत पाकर उपाध्यक्ष बनी। संयुक्त सचिव पद के लिए 142 मत पाकर सतीश सिंह विजई घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष मनोज कुमार यादव 134 मत पाकर विजई घोषित किए गए। कार्यकारी सदस्य में विभव सहाय को 146 मत, शुभा श्रीवास्तव 136, दिनेश बहादुर सिंह 155 मत, सुधांशू त्रिपाठी 145 मत पाकर विजई घोषित किए गए। टावर फाइव से सदस्य के रूप में राजेश कुमार सक्सेना निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है। नौ निर्वाचित अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि अंगामी 12 अगस्त को रूद्रेश्वर महादेव की स्थापना दिवस पर जीते हुए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।