Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: यमुनानगर में धारदार हथियार से बुजुर्ग की निर्मम हत्या, फैली सनसनी

SV News

शौच करने गया था बुजुर्ग, छानबीन में जुटी पुलिस

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा चौकी दानपुर में शौच करने गए बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस अगली कार्रवाई में जुटी हुई है।

SV News

मिली जानकारी के अनुसार घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा पुलिस चौकी अंतर्गत दानपुर गांव निवासी रामविशुन भारतीया रविवार सुबह शौच को गया था कि धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन में जुटी हुई है। सूत्रों की मानें तो उक्त मामले में शक के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को उठाया है और पुछताछ की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad