Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

आज से पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा अभियान, शेखावत और हरदीप पुरी करेंगे शुरुआत

 

sv news

नई दिल्ली। पेयजल और स्वच्छता विभाग तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय शुक्रवार से पूरे देश में स्वच्छता अभियान शुरू कर रहे हैं। यह अभियान गांधी जयंती यानी दो अक्टूबर तक चलेगा।

अभियान की थीम कचरा मुक्त भारत

इस साल के स्वच्छता ही सेवा अभियान की थीम कचरा मुक्त भारत है और इसके केंद्र में है संपूर्ण स्वच्छ गांव तथा साफ-सफाई को प्रत्येक व्यक्ति की जीवनशैली बनाना। इस साल के अभियान में स्वच्छता के लिए श्रमदान सबसे बड़ा आधार है और कोशिश पूरे देश में सफाई का ऐसा वातावरण बनाना है कि स्वच्छता स्पष्ट रूप से नजर भी आए।

पूरे देश में आज से होगी शुरुआत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी वर्चुअल तरीके से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके तहत लगभग एक पखवाड़े तक जो गतिविधयां होंगी, उनमें सभी महत्वपूर्ण स्थलों से कचरा हटाना, कचरे के डब्बों, सार्वजनिक शौचालयों, कचरा ढोने वाले वाहनों आदि की मरम्मत और रंगाई-पुताई, नदी घाटों और जलाशयों की सफाई, चिड़ियाघरों, राष्ट्रीय पार्कों, अभयारण्यों की सफाई शामिल हैं।

हर जगह संचालित होंगे अभियान

इसके अलावा सभी पर्यटक स्थलों, पुरातत्व महत्व वाले स्थलों-स्मारकों, कैंट क्षेत्रों, स्कूलों, रेलवे की सभी संपत्तियों (ट्रैक समेत) में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित होंगे। राज्यों से स्कूलों और कॉलेजों में स्वच्छता क्लब स्थापित करने के लिए कहा गया है। इस अभियान में सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति पर विशेष रूप से जोर दिया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad