Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मानस मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मनमोहक रहा दृश्य

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। गुरुवार को मेजारोड स्थित मानस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर एवं मूर्तियों को भव्य सजाया गया था। मानस परिवार ने पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में कीर्तन का आयोजन भी किया गया।

SV News

पांती गांव स्थित श्री सिद्ध हनुमान मानस मंदिर में मानस प्रचारिणी समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी ईंजी नित्यानंद उपाध्याय की देखरेख में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।

SV News

हल्की बूंदाबांदी के बीच भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल रहा। मंदिर व मूर्तियों को भव्य तरीके से सजाया गया था और आधी रात होते ही जय जयकार की गूंज सुनाई देने लगी। इस शुभ अवसर पर समाजसेवी सिद्धांत तिवारी, मनीष उपाध्याय, आशीष उपाध्याय व मानस परिवार सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad