Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: घर में ही छिपा है निर्मम हत्या का राज, किशोरी की हरकतें पसंद नहीं थीं तो कर दी हत्या !

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव में गुरुवार सुबह हुई किशोरी सरिता सोनकर की निर्मम हत्या का राज उसके ही घर में छिपा है। तफ्तीश में जुटी पुलिस को कुछ ऐसे तथ्य और साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर घरवालों की भूमिका पर संदेह गहरा गया है। शुक्रवार को पुलिस ने परिवार के सदस्यों के समेत कई संदिग्ध लोगों को उठा लिया। इसके बाद देर रात तक पूछताछ करती रही। शुरुआती छानबीन में पता चला है कि किशोरी की हरकतों को कुछ लोग पसंद नहीं करते थे। इसकी वजह से उनके बीच लगातार अंदरूनी विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस हत्याकांड को लेकर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आगे बढ़ रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही हत्यारोपितों को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, शुक्रवार दोपहर बाद गम और गुस्से के बीच सरिता का अंतिम संस्कार किया गया। हंगामा की आंशका को देखते हुए गांव से लेकर घाट तक पुलिस तैनात रही। 
घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव निवासी रमेश सोनकर की इकलौती बेटी सरिता थी। गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सरिता घर से अकेले शौच के लिए बाहर निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं आई तो घरवाले खोजबीन में जुट गए। इस बीच बाउंड्री वाल के भीतर सरिता की खून से लथपथ लाश मिली। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने विवेचना को आगे बढ़ाया तो कई तथ्य और साक्ष्य मिले, जिस पर परिवार वालों पर संदेह गहरा गया। सबसे पहले तंत्र-मंत्र करने वाले व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ हुई तो उसने एक कहानी बताई। उस आधार पर घरवालों से भी पूछताछ की जाती रही, लेकिन बहुत कुछ स्पष्ट नहीं हुआ। 

परिवार से जुड़े एक व्यक्ति से पूछताछ की गई है, जिसने अहम जानकारी दी है। उसी आधार पर विवेचना को आगे बढ़ाया जा रहा है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। -विवेक चंद्र यादव, डीसीपी यमुनानगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad