Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

असहायों का सहयोग कर कराया जा रहा मां विंध्यवासिनी का दर्शन: अभिनन्दन

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। चैत्र नवरात्रि मेला विन्ध्याचल-2024 के अष्टम दिन मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने आये श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर एसपी द्वारा मेला क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

SV News

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह ने कहा कि "वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांगजन का सहयोग कर सेवाभाव से मां विन्ध्यवासिनी देवी का सुगम दर्शन" कराया जा रहा है। 


पुलिस अधीक्षक ने दर्शन पूजन करने आये श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल के साथ मेला क्षेत्र में भ्रमण कर ड्यूटीरत पुलिस अधिकारी/कर्मचारीयों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्कता के साथ मुस्तैद रहकर दर्शनार्थियों/श्रद्धालुओं के साथ सेवाभाव रखते हुए सुगम दर्शन-पूजन कराने के निर्देश दिए गए। एसपी के निर्देशन में ड्यूटीरत अधिकारी/कर्मचारीयों द्वारा मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने आये वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांगजन का सहयोग कर सेवाभाव से मां विन्ध्यवासिनी देवी के सुगम एवं सुलभ दर्शन भी कराए जा रहे है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad