Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

लोस चुनाव: मेजा पुलिस ने किया पैदल गश्त, दिया सुरक्षा का एहसास

SV News

चुनाव में अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई: रवि कुमार गुप्ता
 
मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस हर हाल में शांतिपूर्ण चुनाव कराने को प्रयासरत है। मेजा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेजा कोतवाली क्षेत्र के कई चौराहों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का एहसास दिलाया।

SV News

मंगलवार को सहायक पुलिस आयुक्त मेजा रवि कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने पुलिस टीम के साथ मेजारोड चौराहा, पटेल चौराहा, सिरसा रोड, कोरांव रोड पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का एहसास दिलाया। सहायक पुलिस आयुक्त रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने इंटरनेट मीडिया की भी निगरानी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर संबंधित को प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन की मदद करें। किसी भी प्रकार की अराजकता न फैलाएं। अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के कई चौराहों पर पैदल गश्त किया। इस दौरान चौकी प्रभारी मेजारोड अरविन्द सोनकर, दरोगा शिम्पी सिंह यादव, दरोगा आयूषी बाजपेई, विकास शर्मा, अखिलेश यादव, अमित कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad