जिले की प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहिउद्दीन पुर के निवासी हैं श्यामलाल पाल
शिक्षक रहते शुरू की राजनीति, दो बार लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव
प्रदेश अध्यक्ष बनने पर लगातार दी जा रही बधाई
प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष घोषित किया है। श्याम लाल पाल नरेश उत्तम पटेल की जगह नये प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए हैं। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहिउद्दीन पुर गाँव के मूल निवासी हैं। इनके पिता स्व. जवाहिर लाल पाल किसान थे। 12 अक्टूबर 1960 में जन्मे श्यामलाल ने इंटर तक की पढ़ाई जनसेवा इंटर कालेज से पूरी की। स्नातक की पढ़ाई इलाहाबाद विश्व विद्यालय से करने के बाद सम्पूर्णनंद विश्व विद्यालय से बी एड और एम एड की डिग्री हासिल की। श्यामलाल पाल ने जिस विद्यालय मे शिक्षा ग्रहण की थी बाद मे उसी जनसेवा इंटर कालेज मोहिउद्दीन पुर मे प्रधानाचार्य पद से साल भर पहले सेवानिवृत हुए हैं।
सपा के जिला मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर के अनुसार श्यामलाल पाल की शिक्षण कार्य के साथ ही राजनीति मे गहरी रूचि थी। उन्होंने वर्ष 1996 मे और वर्ष 2007 मे विधानसभा प्रताप पुर से अपना दल के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था।
वर्ष 2007 मे ही इलाहाबाद जिले के तत्कालीन सपा जिलाध्यक्ष कमल सिंह यादव के प्रयास से उन्होंने सपा के संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव से मुलाक़ात की और सदस्यता ग्रहण करने के बाद आज तक समाजवादी पार्टी मे सेवा देते रहे हैं । 2007 नेताजी के आशीर्वाद से तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी मे सचिव पद सौंपा। 2021मे प्रदेश के महासचिव और वर्ष 2023 मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए पार्टी का कार्य करते रहे।
श्याम लाल पाल के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर आज सपा के जिला कार्यालय जार्ज टाउन मे एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
बधाई देने वालों मे जिलाध्यक्ष अनिल यादव, अनिल यादव, सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, पप्पूलाल निषाद, पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह, एम एल सी डॉ मानसिंह यादव, विधायक श्रीमती विजमा यादव, गीता शास्त्री, हाकिम लाल बिन्द, संदीप पटेल, पूर्व विधायक गण जोखूलाल यादव, अंसार अहमद, मुजतबा सिद्दीकी, हाजी परवेज अहमद, सत्यवीर मुन्ना, बासुदेव यादव, कमल सिंह यादव, कृष्ण मूर्ति सिंह, पंधारी यादव, रामानंद भारतीय, नरेन्द्र सिंह, अमरनाथ मौर्य, उज्जवल रमण सिंह, राम सुमेर पाल, रविंद्र यादव, दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, राम अवध पाल, संतलाल वर्मा,सुरेश यादव, राम प्रताप पाल, संजय मौर्य, राम प्रताप यादव, संजीव यादव, सुरेश यादव, सचिन श्रीवास्तव, पंडित सुमन शर्मा, पुन्ना पासी, राजेश यादव, मंजू यादव, प्रतिमा रावत, सत्य भामा मिश्रा, नवीन यादव, आशुतोष तिवारी, मुलायम यादव, शकील अहमद, राम दुलार यादव, जीतलाल यादव, अमर सिंह, बच्चा यादव, श्याम सूरत सरोज, हरिश्चन्द्र यादव, आदि ने बधाई दी है।