Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रसव के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत, मचा कोहराम

SV News

रामनगर अस्पताल से हुई हालत गंभीर, शहर अस्पताल में तोड़ा दम

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा के रामनगर स्थित एक अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसे शहर स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जिससे कोहराम मच गया। कुछ ही देर में नवजात बच्चे की भी मौत हो गई। जिससे हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। 
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मेजा थाना क्षेत्र के मनू का पूरा गांव निवासी रोहित बिंद की पत्नी सोनम को प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार के लोगों द्वारा रामनगर स्थित लक्ष्मी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। प्रसव के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसे शहर स्थित अस्पताल भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला सोनम (28) की मौत हो गई और उसके बच्चे की भी मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मृतका के मायके वाले भी रोते बिलखते आ गए। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा रहा। चौकी प्रभारी सिरसा कुलदीप शर्मा ने बताया कि महिला सोनम बिंद के देवर कौशलेश बिंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रामनगर स्थित लक्ष्मी हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां प्रसव हुआ और हालत गंभीर हुई तो शहर अस्पताल ले जाया गया जहां जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। पुलिस तहरीर लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 
देखा जाए तो चिकित्सा विभाग की मिली भगत से क्षेत्र में तमाम ऐसे अवैध अस्पताल हैं जिनमें लापरवाही से मौतें हो रही हैं और स्वास्थ्य विभाग आंख पर पट्टी बांध रखी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad