मिर्जापुर (राजेश सिंह)। स्थानीय जंगी रोड स्थित दयावंत कॉलोनी के स्थानीय निवासियों की एक बैठक कॉलोनी स्थित परमहंस भवन के सान्याल सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें कॉलोनी की विभिन्न समस्याओं पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए त्वरित निराकरण हेतु "दयावंत कॉलोनी आवासीय कल्याण समिति" का गठन किया गया।
बैठक में कॉलोनी के संपर्क मार्ग की दुर्दशा पर उपस्थित लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि हल्की सी बारिश होते ही मिट्टी वाली इस कच्ची सड़क से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है और अक्सर ही लोग गिरकर चोटिल हो जाया करते हैं। ज्ञातव्य हो कि पिछले तीन सालों से प्लॉटर द्वारा सड़क बनवाने का आश्वासन लगातार दिया जा रहा है, जबकि तमाम लोगों के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बावजूद अभी तक इस दिशा में प्लॉटर द्वारा कोई कार्य प्रारंभ तक नहीं कराया गया है।
इस अवसर पर बढ़ते तापमान व बिगड़ते पर्यावरण की स्थिति को देखते हुए अतिशीघ्र ही सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम के आयोजन का भी निर्णय लिया गया, जिसमें ट्री गार्ड के साथ लगाए जाने वाले पौधों की सुरक्षा व पालन पोषण की जिम्मेदारी कॉलोनी वासियों की होगी। विभिन्न स्थानीय जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु पहल करने के लिए बैठक में सर्वसम्मति से समिति दायित्वों के निर्वहन हेतु पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। नवनचयनित पदाधिकारियों में डॉ. शक्ति श्रीवास्तव को अध्यक्ष, अरविन्द कुमार गुप्ता को सचिव तथा अमित सिंह पटेल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
इस समिति में शिवमुरारी सिंह व राम चन्द्र बिंद को संरक्षक, रविन्द्र शुक्ला, गंगा सागर केसरवानी, अरुण मिश्र व रोहित जैन को उपाध्यक्ष, कुलश्रेष्ठ सिंह, रवि केसरवानी, रमाशंकर सिंह व संदीप सोनकर को सहसचिव एवम मनोज वर्मा, राजेश सिंह, राकेश सोनी, विष्णु चौरसिया, राजेश गुप्ता, दिनेश चौरसिया, अजीत श्रीवास्तव, अनुराग राठौड़, सुरेश सिंह पटेल, सिद्धार्थ अग्रहरी, मोहित खरे, दिलीप गुप्ता, दयानंद सिंह व भूमि त्रिपाठी को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। उक्त जानकारी समिति के सचिव अरविन्द गुप्ता द्वारा दी गई।