Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

एक पेड़ मां के नाम: पुलिस कमिश्नर ने रिजर्व पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। "एक पेड़ मां के नाम" वृक्षारोपण महाअभियान जोरों पर है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण कार्य किया जा रहा है। इसी को लेकर पुलिस कमिश्नर ने रिजर्व पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया।

SV News

बता दें कि शनिवार को पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने रिजर्व पुलिस लाइन प्रयागराज में "एक पेड़ मां के नाम" वृक्षारोपण महाअभियान को लेकर वृक्षारोपण किया। उन्होंने सभी से वृक्षारोपण कर धरती को हरा-भरा बनाए रखने एवं पर्यावरण को मजबूत बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त एन एच कोलांची, पुलिस उपायुक्त गंगानगर अभिषेक भारती, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर श्रध्दा नरेन्द्र पाण्डेय सहित मुख्यालय, सहायक पुलिस आयुक्त लाइंस व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad