Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

वाहन चेकिंग अभियान में कई वाहनों का हुआ चालान

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। पुलिस ने मेजाखास मांडा वाली रोड तिराहे पर शुक्रवार की शाम वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें कई बाइकों का चालान काटा गया। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। कई बाइक सवार इधर-उधर रास्ता बदलकर खिसक लिए। 
बता दें कि शुक्रवार की शाम पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बाइक पर तीन सवारी व बिना हेलमेट वालों का चालान काटा गया। कई बाइक सवारों को हेलमेट लगाने हिदायत दी गई। कई बाइकों पर सवार बुजुर्ग, महिलाओं व बच्चों के प्रति पुलिस ने सहुलियत दिखाई। चेकिंग अभियान के दौरान उपनिरीक्षक संतोष राय, उपनिरीक्षक ओमकार सिंह, उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक शिम्पी सिंह यादव, उपनिरीक्षक आयुषी बाजपेई, उपनिरीक्षक प्रिया बाजपेई सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad