Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सुशासन के बारे में वे न बोलें जिनकी सुशासन की क्लास में फीस माफ़ थी: डॉ. राजेश्वर सिंह

SV News

सरोजनी नगर में नहीं चढ़ पायेगी काठ की हांडी, ऋतिक हत्याकांड के आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी - डा0 राजेश्वर सिंह

लखनऊ (दिवाकर सिंह)। राजधानी लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में बहुचर्चित ऋतिक हत्याकांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी राजनीति थमने के नाम नहीं ले रही है, रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रतिनधि मंडल ने खुले शब्दों में मामले को जातिगत रंग देने की कोशिस की। मामले को जातिगत रंग में रंगने के प्रयासों से छुब्ध सरोजनीनगर भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी के काले कारनामों का काला चिट्ठा खोलते हुए तीखा हमला बोला।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा, ''काठ की हांडी कितनी बार चढ़ेगी - आज वो सुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं जिनकी सुशासन की क्लास में फीस माफ़ थी! आश्चर्य होता है!

आप भूल गए होंगे पर उत्तर प्रदेश की जनता नहीं भूली - जातिवाद, तुष्टिकरण की राजनीति की प्रश्रयदाता समाजवादी पार्टी की निकृष्ट मानसिकता की राजनीति और राम - परशुराम में भेद करने की दूषित मानसिकता का सरोजनीनगर में कोई स्थान नहीं है! आप भूल गए हों पर उत्तर प्रदेश की जनता नहीं भूली, जब SP के शासनकाल में आप की सरकार की गोलियों ने 40 राम भक्तों का सीना छलनी कर दिया था!! कितनी माँओं की गोद सुनी हुई थी, कितनो का सुहाग उजड़ गया था। उनकी सिसकियाँ आज भी थमी नहीं है।

2004 में कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ रहे वर्तमान सपा प्रमुख को भाजपा बूथ अध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बूथ कैप्चरिंग से रोका तो उनकी गला काटकर निर्मम हत्या हो गयी!! किस हद तक राजनीतिक द्वेष था?

अंत में सरोजनी नगर विधायक ने लिखा कि योगी आदित्यनाथ के सुशासन में अपराध और अपराधियों की कोई जगह नहीं है। विधायक ने सवाल उठाया कि आज जो सपा के हारे हुए प्रत्याशी दूसरे सिपहसलारों के साथ ढ़ाई साल बाद राजनीति की रोटियाँ सेंकने आये हैं, पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के स्थान पर जातिवाद की राजनीति को हवा देने आए हैं!! वो अब तक कहाँ थे? डॉ. राजेश्वर सिंह ने आगे लिखा कि बंथरा में घटी दुखद घटना से पूरा सरोजनीनगर परिवार आहत है! हम एक साथ खड़े हैं!! लापरवाही के दोषी 4 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया, घटना के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है! श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ जी के शासन में कोई अपराधी न बचा है और न ही बचेगा।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad