Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सीआरओ के पेशकार से मारपीट, कलक्ट्रेट में हड़ताल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) के पेशकार पर वकीलों ने हमला कर दिया। मारपीट में पेशकार को चोटे आई। अचानक हुए हमले से नाराज कर्मचारियों ने आरोपित अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में हड़ताल कर दी। इससे कलेक्ट्रेट में सभी काम ठप हो गए। शाम को कर्नलगंज थाने में मामला तो दर्ज हुआ, लेकिन गिरफ्तारी की मांग पर हड़ताल अभी जारी है। कर्मचारियों ने जिला प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। सीआरओ कुंवर पंकज के पेशकार सुशील बिंद का आरोप है कि वो किसी काम से फाइल लेकर कार्यालय से निकल रहे थे। इसी दौरान अधिवक्ता मनोज कुमार ओझा अपने तीन चार साथियों के साथ पहुंचे। पत्रावली के अधिवक्ता मनोज उनसे फाइल की मांग को लेकर बहस करने लगे और फाइल छीनने लगे। इसी दौरान सभी ने उन पर हमला कर दिया। सुशील अपनी जान बथाकर कलक्ट्रेट परिसर में भागने लगे। किसी प्रकार उन्हें बचाया गया। जिसमें उन्हें चोटे आई हैं। सुशील का कहना है कि वो मनोज को छोड़कर शेष हमलावरों को चेहरे से पहचानते हैं, नाम से नहीं जानते। पुलिस ने हंगामा, बोट पहुंचाना, शांतिभंग, धमकी व लोक सेवक को कर्तव्य से रोकने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस घटना क्रम के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यस्थल पर सुरक्षा व आरोपितों की गिरफ्तारी तक कर्मचारी काम पर नहीं आएंगे।

अफसरों ने तत्काल बुलाई बैठक

सीआरओ कुंबर पंकज, एडीएम वित्त एवं राजस्व विनय सिंह ने सभी कर्मचारियों की बैठक बुलाई। अफसरों ने भी घटना की निंदा की। कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए मनाया गया, लेकिन सभी ने कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। इस दौरान रमेश चंद्र मिश्र, राकेश संत, रमजे हसन, देविकार, प्रतिमा श्रीवास्तव, सुमन सरोज, भोला बंद, अनूप कुमार श्रीवास्तव, नरेंद्र यादव, वीरेंद्र मिश्र आदि शामिल रहे।

कर्मचारियों की मांग

- दोषी अधिवक्ताओं की तत्काल गिरफ्तारी हो।
- बार कौंसिल उनका पंजीकरण निरस्त करे।

- मुख्यालय व तहसीलों में कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान की जाए।

- सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad