Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सुबह से हो रही बारिश से मौसम सुहावना, अगले पांच दिनों तक उमस से रहेगी राहत

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। इन दिनों उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। कई दिन से आसमान पर बादल तो छा रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। हालांकि शनिवार सुबह से घने बादल रिमझिम बरसने लगे। दोपहर बाद तक रुक-रुककर बारिश होती रही, कभी झमाझम तो कभी रिमझिम। इससे मौसम सुहावना हो गया और उमस से राहत मिली। किसानों की मानें तो धान की खेती के लिए यह बारिश अमृत के समान है।

पिछले दिनों से सूर्य की तल्ख किरणें परेशान कर रही थीं। हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी थी लेकिन बारिश किए बिना ही लौट जा रहे थे। इससे उमस का साम्राज्य कायम था। शनिवार सुबह नींद से जागे लोगों को रिमझिम फुहार नजर आई तो चेहरे खिल उठे। 

प्रयागराज में शनिवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और रिमझिम बारिश होगी। आइएमडी के अनुसार यह स्थिति 28 अगस्त तक रहेगी। इससे उमस का लोगों को सामना नहीं करना पड़ेगा।

आसमान में बादल और बारिश धान की फसल के लिए लाभदायक होगी। पानी की कमी से फसलें सूख रही थीं और किसानों को सिंचाई के लिए डीजल और बिजली पर अधिक खर्च करना पड़ रहा था। इस बारिश ने किसानों के सूखे चेहरों पर फिर से मुस्कान ला दी है और फसल की पैदावार में सुधार होने की उम्मीद है। 

दूसरी ओर बारिश से शहर के कई इलाकों के लोगों को जलभराव की समस्या से भी परेशान होना पड़ा। सड़कों और गलियों में फिसलन से राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad