Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

एडेड कॉलेजों में प्राचार्य के 170 पदों पर होगी भर्ती, जुटाया जा रहा सीटों का विवरण

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग के गठन के बाद से अब तक ई-अधियाचन पोर्टल तैयार नहीं होने के कारण एडेड महाविद्यालयों सहित कई और शिक्षण संस्थानों में शिक्षक भर्तियां अटकी हुई हैं। शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पाण्डेय ने पोर्टल बनाए जाने की प्रक्रिया के बीच संबंधित विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक कर अधियाचन भेजे जाने को लेकर उसके प्रारूप पर कई बार चर्चा की।

इस क्रम में उच्च शिक्षा विभाग के प्रारूप पर सहमति बन जाने से उच्च शिक्षा निदेशालय ने रिक्त पदों का विवरण जुटाया है। पोर्टल क्रियाशील होने पर प्राचार्य के लगभग 170 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन आनलाइन कर दिया जाएगा। इसके बाद विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

देश में 331 एडेड महाविद्यालय संचालित हैं। इनमें से करीब 170 महाविद्यालयों में प्राचार्य के पद रिक्त हैं। यानी कि आधे से अधिक पद खाली हैं। शिक्षा सेवा चयन आयोग के मार्च 2024 में गठन के बाद से अब तक एडेड महाविद्यालयों में प्राचार्य एवं असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती नहीं हुई है। इससे पद रिक्त हैं।

इससे पूर्व उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग भर्तियां करता था। महाविद्यालयों में कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्त कर कार्य चलाया जा रहा है। उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमित भारद्वाज के निर्देश पर सहायक उच्च शिक्षा निदेशक बीएल शर्मा ने असिस्टेंट प्रोफेसर एवं प्राचार्य के रिक्त पदों के विवरण मंगाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad